खाने की तलाश में आबादी में आ पहुंची मादा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

खाने की तलाश में आबादी के बीच पहुंची एक मादा भालू का सिर कनस्तर में फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और भालू को सुरक्षित बाहर निकाला।

चम्बा – भूषण गुरुंग

डलहौज़ी बस स्टैंड के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर के कारण उसे देखने और खाने-पीने में भी परेशानी हो रही थी और वह घबराकर इधर-उधर भाग रही थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर चर्च रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी। डीएफओ डलहौज़ी कुलदीप जम्वाल, आरओ राहुल ठाकुर सहित वन विभाग की टीम, पुलिस और नगर परिषद के सहयोग से वेटरनरी टीम ने मादा भालू को ट्रैंक्विलाइज किया।

इसके बाद विभागीय टीम ने सावधानीपूर्वक उसके सिर में फंसी कैनी को बाहर निकाला। सफल रेस्क्यू के बाद मादा भालू को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

डीएफओ कुलदीप जमवाल ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में प्लास्टिक और कचरा न फेंकें। हमारी छोटी-सी लापरवाही बेजुबान वन्यजीवों की जान पर भारी पड़ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related