हिमाचल में मेडिकल लैब टेक्निशियन के 18 पदों पर भर्ती, बैचवाइज आधार पर होगा चयन

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती का अवसर तलाश रहे योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।

मंडी, 18 सितंबर – हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। जिला रोजगार कार्यालय,
मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि उनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत/समाप्त हो गया है अथवा उन्होंने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 14 अक्तूबर, 2026 तक अपना पंजीकरण अथवा नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उनका नाम समय पर सम्बन्धित विभाग को प्रायोजित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रायोजन के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतिम बैच में सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 09 पदों के लिए दिसंबर, 2012, सामान्य (ईडब्लूएस) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर, 2015, सामान्य (डब्लूएफएफ) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर, 2025, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 05 पदों के लिए दिसंबर, 2021 तथा अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के दो पदों के लिए दिसंबर, 2022 बैच निर्धारित किया गया है।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें तथा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय या उप रोजगार कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण सक्रिय है या नहीं। यदि उनका पंजीकरण व्यपगत या समाप्त हो गया है, तो वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में अथवा ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण अथवा नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बस में स्पेशल सेल की दबिश, चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बस में स्पेशल सेल ने छापा मारकर चिट्टे के...

HRTC में जल्द होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती, मुकेश अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की...