पीएम मोदी के जन्मदिवस पर श्रेय अवस्थी ने साझा किया तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट

--Advertisement--

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया। पहल के तहत पुस्तक के जरिए सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को सामने रखने की बात कही गई है।

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया। उनके अनुसार, यह पुस्तक वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, विभिन्न कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, प्रयासों और महत्वपूर्ण निर्णयों पर केंद्रित होगी।

श्रेय अवस्थी ने बताया कि विषय की व्यापकता को ध्यान में रखते हुए पुस्तक को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुस्तक का यह पहला ड्राफ्ट है और अंतिम रूप देने से पहले पाठकों एवं शुभचिंतकों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

यह श्रेय अवस्थी की तीसरी पुस्तक है। इससे पहले उनकी पुस्तक ‘Himachal’s Youth: Beyond Government Jobs’ प्रकाशित हो चुकी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के युवाओं, रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों से इतर अवसरों से जुड़े विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। उनकी दूसरी पुस्तक ‘Sanatan Satyam: Na Aadi Na Ant’ आध्यात्मिक एवं सनातन विचारों पर आधारित है।

श्रेय अवस्थी ने कहा कि ‘सेवा का संकल्प’ के माध्यम से वर्ष 2014 के बाद देश में हुए विभिन्न कार्यों और प्रयासों को एक पुस्तक के रूप में संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि पुस्तक का अंतिम संस्करण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले जन्मदिवस से पहले प्रकाशित होकर पाठकों के बीच उपलब्ध हो।

उन्होंने पाठकों, युवाओं और शुभचिंतकों से पुस्तक के पहले ड्राफ्ट पर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने इस रचनात्मक यात्रा में सभी के सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related