हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर शव झील में फेंक दिया। चार दिन बाद झील से शव बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

हिमखबर डेस्क

बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता के तहत आने वाले गांव समलेटू में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई के सिर पर पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपितों ने शव को पास की झील में फेंक दिया। मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने झंडूता पुलिस थाने में मदन लाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

15 सितंबर को मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब शिकायतकर्ता रोशन लाल ने पुलिस को 11 सितंबर की रात हुए खूनी संघर्ष की जानकारी दी। उसने बताया कि 11 सितंबर को मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ झगड़ा हुआ था।

कहासुनी इतनी बढ़ी कि बिशन दास और रानो देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जब दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रारंभिक जांच में आरोपितों ने स्वीकार किया कि मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद वे शव को घसीटकर चांगरू नामक स्थान पर ले गए और झील में फेंक दिया।

बुधवार को घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। झील में मदन लाल के शव को बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान के बोल 

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...