राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर अपनी शानदार उपलब्धि दर्ज की। विद्यार्थियों की अनुशासित प्रस्तुति और बेहतर प्रदर्शन की खूब सराहना हुई।
चम्बा – भूषण गुरुंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के अंडर-19 छात्र खिलाड़ियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेऊ में आयोजित जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ ने सभी छात्र खिलाड़ियों को ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, एकजुटता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि डीपीई श्री अविनेश टंडन की कड़ी मेहनत, निरंतर मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का परिणाम है कि विद्यालय ने इस वर्ष लगातार तीसरी बार मार्च पास्ट का खिताब अपने नाम किया है। यह विद्यालय के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं डीपीई को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

