कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों का होगा आवंटन
कुल्लू, 16 सितंबर- हिमखबर डेस्क
कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में विभिन्न दुकानों, प्रदर्शनियों एवं अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों का आवंटन/नीलामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे से की जाएगी।
- उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट तथा मनियारी;
- 6 अक्टूबर को लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें (डोम सहित), होटल-ढाबा तथा बास्केटबॉल ग्राउंड
- और 7 अक्टूबर को हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस तथा नए/पुराने जूते की मार्केट के प्लॉटों का आवंटन/नीलामी होगी।
- इसी प्रकार 8 अक्टूबर को प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल,
- 9 अक्टूबर को सरकारी/गैर-सरकारी स्टॉल एवं ओपन स्पेस,
- 10 व 12 अक्टूबर को मीना बाजार-I, II व III,
- 13 व 14 अक्टूबर को समस्त मार्केट,
- 15 अक्टूबर को हॉजरी
- तथा 16 अक्टूबर को समस्त मार्केट के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
- 17 व 18 अक्टूबर को पुराने कपड़ों की मार्केट (फ्ली मार्केट),
- 19 व 20 अक्टूबर को राजा कैम्प एरिया एवं नई रेडीमेड गारमेंट
- तथा 21 अक्टूबर को बर्तन मार्केट के पीछे पार्किंग, प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग एवं ओपन स्पेस (पुराने जूते की मार्केट) के लिए प्लॉटों का आवंटन/नीलामी की जाएगी।
इच्छुक आवेदक एवं व्यापारी प्लॉट खरीदने के लिए प्लॉट आवंटन कार्यालय, मल्टीपर्पज भवन (सबसे ऊपरी मंजिल), उपायुक्त कार्यालय के समीप, ढालपुर, कुल्लू में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कुल्लू की वेबसाइट hpkullu.nic.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

