यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए मांगे आवेदन, रेगुलर बेस पर होगी रिक्रूटमेंट

--Advertisement--

यूको बैंक ने 2026-27 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती शुरू की है। इनमें मैनेजर-AI/ML इंजीनियर और मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के पद शामिल हैं। भर्ती रेगुलर बेसिस पर होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 है।

हिमखबर डेस्क

यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह रिक्रूटमेंट रेगुलर बेस पर होगी, जिसमें कैंडीडेट्स का सेलेक्शन मैनेजर पोजीशन के लिए किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.uco. bank.in पर 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए बैंक अपनी ब्रांचों में मैनेजर -एआई/एमएल इंजीनियर और मैनेजर साइबर सिक्योरिटी की पोस्ट पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। दोनों पोजीशन के लिए 10-10 वैकेंसी आई हैं।

आयुसीमा:

कैंडीडेट्स की उम्र कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए। एज लिमिट पहली अगस्त, 2026 के बेस पर काउंट होगी। अधिकतम आयुसीमा में ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 03 साल, एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, कमीशंड ऑफिसर्स आदि को 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लिकेशन फीस

एप्लिकेशन फीस का भुगतान 18 सितंबर तक किया जा सकता है। आवेदन शुल्क एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडीडेट्स के लिए 175 रुपए है। बाकी अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपए फीस की पेमेंट करनी होगी।

Important Details:

  • कुल पद: 20
  • पद: मैनेजर-AI/ML इंजीनियर और मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी
  • आवेदन शुरू: 29 अगस्त 2026
  • अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2026
  • पे स्केल: MMGS-II
  • आवेदन: यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...