पिता के बाद अब मां भी चली गईं… सांप के डसने से आशा वर्कर की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

--Advertisement--

सांप के डसने से आशा वर्कर की मौत हो गई। पिता के बाद मां का साया भी उठने से दो बच्चे बेसहारा हो गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा की हटपंग पंचायत के ठाकुरद्वारा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर आशा वर्कर रेनू बाला की सांप के डसने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को घर पर ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई।

हटपंग पंचायत की प्रधान शशि बाला ने बताया कि रेनू बाला की मौत घर पर सांप के डसने के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि रेनू बाला के पति श्याम सिंह का करीब छह वर्ष पहले निधन हो चुका था।

पति की मृत्यु के बाद वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। अब उनके निधन से उनके पीछे दो नाबालिग बच्चे हर्ष और निधि रह गए हैं। मां के निधन के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार और ग्रामीणों में चिंता है।

रेनू बाला के देवर सुजान सिंह ने बताया कि जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक रेनू बाला की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार 13 सितंबर को किया गया। आशा वर्कर के रूप में रेनू बाला स्थानीय लोगों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई थीं।

उनके अचानक निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गहरा दुख है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार, विशेषकर दोनों नाबालिग बच्चों की हरसंभव सहायता करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

परवाणु के जंगल में मृत मिला बारहसिंगा, शिकार या कुदरती मौत? जांच में जुटा वन विभाग

परवाणु के जंगल में बारहसिंगा मृत मिलने से हड़कंप...