मंडी की ‘खूंटा’ दिखाएगी हिमाचली संस्कृति से विकास-विनाश तक की कहानी, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

--Advertisement--

हिमाचली संस्कृति और समाज के बदलते स्वरूप को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘खूंटा’ 18 सितंबर को रिलीज होगी। मंडी से जुड़ी यह फिल्म विकास-विनाश, औरत और नदी के रिश्ते समेत हिमाचल की संस्कृति की कहानी को सामने रखेगी।

मंडी – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की 32 वर्षीय अनुशी शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘खूंटा’ 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर शनिवार को मंडी में अनुशी शर्मा और निर्माता मुकेश मोदी ने पत्रकार वार्ता की और फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अनुशी शर्मा ने बताया कि फिल्म ‘खूंटा’ हिमाचल की संस्कृति, यहां हो रहे विकास और विनाश के साथ-साथ एक औरत और नदी की कहानी को सामने रखती है। फिल्म में इन सभी पहलुओं और किरदारों को ‘खूंटा’ के माध्यम से एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘खूंटा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आम लोगों की जड़ों से जुड़ी कहानी है।

अनुशी ने कहा कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए समाज और आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 18 सितंबर को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें।

फिल्म के निर्माता मुकेश मोदी ने बताया कि ‘खूंटा’ की स्क्रीनिंग कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी है, जहां दर्शकों ने फिल्म की सराहना की। उन्होंने बताया कि फिल्म को लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड में बेस्ट फॉरेन फिल्म, इंडियन मूवी अवार्ड में बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म और लास वेगास में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला है।

उन्होंने बताया कि फिल्म की हाल ही में नॉर्वे में स्क्रीनिंग हुई, जबकि न्यूयॉर्क में इसके दो शो आयोजित किए जा चुके हैं। विभिन्न स्थानों पर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

ये रहे उपस्तिथ

पत्रकार वार्ता में हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा, फीट ऑफ फायर के संस्थापक अमित भाटिया सहित फिल्म के अन्य कलाकार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...