टैक्सी चालक की शर्मनाक करतूत, 25 वर्षीय युवती को सुनसान जगह ले जाकर की अश्लील हरकतें

--Advertisement--

टैक्सी चालक पर 25 वर्षीय युवती को सुनसान जगह ले जाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

भुंतर से दियार जा रही एक 25 वर्षीय युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा सुनसान जंगल में ले जाकर छेड़‌खानी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दियार (कुल्लू) की पीड़िता इशिता शर्मा ने 112 हैल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने भुंतर से दियार जाने के लिए 500 रुपए किराए में टैक्सी की थी। टैक्सी चालक रूम सिंह निवासी जमोट उसे निर्धारित रास्ते से ले जाने की बजाय अप्पर जमोट के समीप एक सुनसान जंगल की ओर ले गया। सुनसान जगह पर आरोपी चालक ने गाड़ी रोक दी और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसने तुरंत 112 हैल्पलाइन के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...