हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती से रेप मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती को आरोपी होटल में ले गया और फिर वहां शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दोनों बिलासपुर में युवती के कमरे में चले गए। वहीं बिलासपुर में महिला थाने में युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और जीरो एफआईआर कुल्लू पुलिस को भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती कुल्लू में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थी। जहां से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया हालांकि, इस बीच आरोपी युवती को होटल ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बाद में लड़की को बिलासपुर में उसके क्वार्टर में छोड़ा दिया। महिला थाना कुल्लू के अंतर्गत बीएनएस की धारा 64, 305(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।
32 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को आरोपी नरेश उसे होटल में ले गया था, जहां उसने उसे शराब पिलाई और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर आरोपी उसे बिलासपुर में उसके क्वार्टर पर छोड़ गया। पीड़िता का दावा है कि उसने क्वाटर में 9 लाख रुपये भी रखे थे, जो कि गायब हैं।
उसने जब पैसों के बारे में नरेश से संपर्क किया तो उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। फिलहाल कुल्लू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, दावा किया जा रहा है कि युवती का भुंतर के एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था, लेकिन दावा है कि घटना से पहले ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था।

