दर्दनाक सड़क हादसा! बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 4 लोगों की मौत; 9 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगडाह उपमंडल में देर रात को गतलोग में बोलेरो कैंपर दुर्घटना ग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।

संगडाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनिल शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव चिनाड पोस्ट ऑफिस भूजौंड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

सुनील ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त शाम को इसके ताऊ जगदीश शर्मा को दिल का दौरा पडा था। वह ताऊ को लेकर सिविल अस्पताल संगडाह लेकर आए थे, अस्पताल में डॉक्टर ने ताऊ जगदीश शर्मा को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद साथ आए सभी लोग जगदीश शर्मा के मृत शरीर को वापस गांव अरलू ले जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक बोलेरो कैंपर (गाड़ी संख्या- HP 79-4595) किराए पर ली थी।

गाड़ी को चालक कपिल देव पुत्र विरेन्द्र निवासी गांव डूंगी पोस्ट ऑफिस लाना पालर तहसील संगडाह, चला रहा था। जब गाड़ी गांव चिनाड के पास पहुंची। तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इनके परिवार तथा गांव के कुछ और लोग भी गाड़ी में बैठ गए।

चालक गाड़ी चलाता हुआ मंगलवार रात करीब 12.45 बजे गतलोग के पास पहुंचा। तो चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा तथा गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार चार व्यक्तियो की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक सहित नौ व्यक्ति घायल हो गए।

मृतकों में ये लोग शामिल

  • मृतकों में 37 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र नूपा राम निवासी गांव अरलू पोस्ट ऑफिस भूजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 23 वर्षीय देसराज पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव अरलू डाकघर भूजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 58 वर्षीय रिखीराम पुत्र जागर सिंह निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर ,
  • 62 वर्षीय राम गोपाल पुत्र गंगा राम निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर शामिल हैं।

जबकि घायलों में

  • 62 वर्षीय बृज मोहन पुत्र कंठी राम निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 61 वर्षीय कृपाराम पुत्र गंगाराम निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 44 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र हेमचन्द निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 21 वर्षीय सुनिल शर्मा पुत्र राम स्वरूप निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 44 वर्षीय राम स्वरूप पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव अरलू डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 45 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र दयाराम निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तलतहसिल नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 21 वर्षीय संदीप पुत्र कमल निवासी गांव अरलू डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 48 वर्षीय कमलेन्द्र पुत्र रामानन्द निवासी गांव चिनाड डाकघर भुजौण्ड तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
  • 39 वर्षीय कपिल देव पुत्र विरेन्द्र निवासी गांव डूंगी डाकघर लाना पालर तहसील संगडाह जिला सिरमौर (गाड़ी चालक) शामिल हैं।

चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं

9 घायलों में से चार व्यक्तियों कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप तथा कपिल देव को ज्यादा चोटें आई है, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में और रेफर किया गया है। जबकि 5 घायलों का उपचार संगडाह अस्पताल में चल रहा है। जबकि मृतकों के शवों का पोस्ट मॉर्टम सिविल अस्पताल संगडाह में करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के बोल

उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत व 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

युवा कांग्रेस नेता की पिटाई; महिलाओं से अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर की धुलाई

हिमखबर डेस्क चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की रिपोह मिसरा पंचायत...

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा...

हाईकोर्ट में 388 नौकरियों का मौका! ग्रुप-B, C और D के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका के अधीन...