हिमाचल में बड़ा सियासी बदलाव! कुल्लू के सुंदर सिंह ठाकुर बन सकते हैं मंत्री, मानसून सत्र से पहले शपथ की चर्चा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांग्रेस सरकार के गठन के पौने चार साल के लंबे अंतराल के बाद कुल्लू जिले को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने जा रहा है। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना तय है। वह विधानसभा के मानसून सत्र से पहले शपथ ले सकते हैं। अब विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक जंग भी तेज हो गई है।

पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि ज्वालामुखी से विधायक संजय रतन का नाम भी चर्चा में है। वीरभद्र सरकार (2012-17 ) में भी कुल्लू जिला को मंत्री पद मिलने में देरी हुई थी। तब सरकार गठन के ढाई साल बाद कर्ण सिंह को आयुर्वेद मंत्री बनाया गया था।

नए मंत्री की ताजपोशी क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्री के साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा है और सत्र समाप्ति के बाद विभागों में बदलाव संभव है।

वर्तमान में कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। हमीरपुर जिला से मुख्यमंत्री और ऊना जिला से उपमुख्यमंत्री हैं। शिमला जिला से तीन मंत्री हैं, जबकि सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और किन्नौर से एक-एक मंत्री हैं। कांगड़ा से दो मंत्री हैं, लेकिन मंडी, लाहुल स्पीति, चंबा और कुल्लू से कोई मंत्री नहीं है। चंबा से विधानसभा अध्यक्ष हैं।

सरकार व संगठन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पलड़ा भारी सरकार और संगठन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पलड़ा भारी है। शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच मंत्री हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार व संगठन महासचिव विनोद जिंटा भी इसी संसदीय क्षेत्र से हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मीडिया नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, गोपाल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की संख्या भी शिमला संसदीय क्षेत्र से अधिक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

युवा कांग्रेस नेता की पिटाई; महिलाओं से अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर की धुलाई

हिमखबर डेस्क चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की रिपोह मिसरा पंचायत...

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा...

हाईकोर्ट में 388 नौकरियों का मौका! ग्रुप-B, C और D के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका के अधीन...