भटियात व डलहौजी में आंगनबाड़ी के 64 पदों पर भरती के लिए आवेदन आमंत्रित, आवेदन की इच्छुक पात्र महिलाएं 2 सितंबर तक करें आवेदन
चम्बा – भूषण गुरुंग
बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 64 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी में आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र 2/4 बकलोह कैंट में एक कैच कार्यकर्ता और एक कैच सहायिका का पद भी सृजित किया गया है। वहीं, उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में छह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 19 आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
आंगनवाडी केन्द्र साहला, काथला, धामग्राम, मतिहार, बनोली, पुखरेख, दुआली, चलाहडी, डलहौजी क्लव, पारला मेल, कलोनी, कनियाडका, कल्लर, समलेउ, कुट, महतोली आंगनवाडी कार्यकर्तायों और आंगनवाडी केन्द्र कलहेतर, बनोली, कथयाडी, छोन्टलू, नरवाडी, नहीनाल, 2/4 बकलोह कैन्ट, धारणा, खरेडा, मुराडी, बलेरा बासा, गोरत, साहला, द्रमण, अंगरेड, छांव, पुरखडा, अनाई, मैहली, तलारा, गुदवाना, कुठारा, जाम्बल, नैनीखडड, जतरून, मिहाल, ललहेड, मीहणू, कैहल, वैली, संजय, कुन्ना, अप्पर गुनियाला, भोटन, सुकडाई बाई, कल्लर, बस स्टैंड, खडान्दर, छाणा, भरेरा, फरोली, कुट (पंचायत वलेरा), रूलयाणी, मोतीटिव्यां, चकरा, भटेड और समोट में आंगनवाडी सहायिका व इसके अलावा आंगनवाडी केन्द्र 2/4 यकलोह कैन्ट में कैच कार्यकर्ता व कैच सहायिका के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदक का संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र यानी फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से रहने वाले परिवार से संबंध होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से जमा दो पास होना भी आवश्यक है।
उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र मान्य होगा, जो नायब तहसीलदार, तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एवं प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए।
उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, स्टेट होम या बालिका आश्रम के इनमेट, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा ऐसे आवेदक जिनके पति पिछले सात वर्षों से लापता हैं, के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
भटियात उपमंडल के अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में होंगे। वहीं, डलहौजी उपमंडल के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को कार्यालय उपमंडलाधिकारी डलहौजी में होगा। इसके लिए अलग से सूचना जारी नहीं की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

