खरड़ में हिमाचल की 25 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब के खरड़ में हिमाचल की एक 25 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, थाना सदर खरड़ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 9 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे की है। मृतका की पहचान अंकिता ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की रहने वाली थी। वह खरड़ में एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात थी।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई अरुण ने बताया कि अंकिता सेक्टर-115 स्थित अंबिका एन्क्लेव में अपनी कजिन बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी, जो अभी पढ़ाई कर रही है। घटना वाले दिन अदिति कुछ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थी और अंकिता कमरे में अकेली थी।

करीब एक घंटे बाद जब अदिति वापस लौटी, तो कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कुंडी खटखटाने और आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो अदिति ने घबराकर तुरंत मकान मालिक को सूचित किया।

वहीं, मकान मालिक की सहायता से जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर अंकिता का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर मृतका का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है ताकि कॉल डिटेल्स और संदेशों की जांच की जा सके।

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत सीआरपीसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...