दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने पूरे क्षेत्र को चिंता और अनिश्चितता में डाल दिया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलहार (गरली) के शास्त्री प्रथम वर्ष के दो नाबालिग छात्र आधी छुट्टी के दौरान कॉलेज से बाहर निकले, लेकिन फिर लौटे नहीं। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष है और इनके नाम कृष शर्मा और सक्षिब शर्मा हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में जब दोनों छात्रों के बैग कॉलेज से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ब्यास नदी के किनारे मिले, तो पूरे घटनाक्रम ने गंभीर मोड़ ले लिया।

इसके बाद संभावित नदी हादसे की आशंका को देखते हुए मंगलवार सुबह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमों को मौके पर बुलाकर व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया।

समाचार लिखे जाने तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जानकारी के अनुसार गांव बनखंडी निवासी दोनों छात्र सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आधी छुट्टी के दौरान अपने साथियों से जामुन खाने जा रहे हैं, कहकर कॉलेज परिसर से बाहर निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल संपर्क भी नहीं हो सका।

शाम ढलने के बाद जब दोनों घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और देर रात पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और प्रारंभिक जांच के दौरान ब्यास नदी के किनारे दोनों छात्रों के बैग बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।

मंगलवार सुबह से ब्यास नदी के तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमों ने कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। दूसरी ओर पुलिस की टीमें नदी किनारे, आसपास के जंगलों, संपर्क मार्गों तथा अन्य संभावित स्थानों पर भी लगातार छानबीन करती रहीं।

विश्वविद्यालय परिसर से लेकर बनखंडी गांव तक पूरे दिन बेचैनी का माहौल बना रहा। परिजन घटनास्थल पर डटे रहे और स्थानीय लोग भी किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद में सर्च अभियान पर नजर बनाए रहे।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के बोल

देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। नदी में सर्च अभियान लगातार जारी है और अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी समानांतर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का पता लगाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...