सहारा योजना में बड़ा लाभ: पात्र रोगियों को ₹3,000 मासिक सहायता, ऑनलाइन व CSC से करें आवेदन

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पात्र रोगियों को प्रतिमाह 3 हजार की वित्तीय सहायता, स्वयं आॅनलाईन अथवा काॅमन सर्विस सेंटर पर भी कर सकते हैं आवेदन : साहिल मांडला

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सहारा योजना के प्रशासनिक संचालन एवं क्रियान्वयन का दायित्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंप दिया गया है। इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र व्यक्तियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

जिला कल्याण अधिकारी, कांगड़ा साहिल मांडला ने बताया कि योजना के अंतर्गत पार्किसेिनिज्म, मैलिग्नेंट कैंसर, पैरालिसिस लकवा, मस्कुलर डिस्ट्राफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, रीनल फेल्यर (एक्यूट एवं क्राॅनिक) तथा अन्य ऐसी गंभीर बीमारियाँ शामिल हैं, जिनके कारण व्यक्ति स्थायी रूप से असमर्थ हो जाता है।

उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अथवा  himaccess.hp.gov.in/ekalyan पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 4 लाख से कम) अथवा बीपीएल प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, सक्षम अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र उपचार रिकाॅर्ड, राशन कार्ड तथा आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक की प्रति संलग्न करनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...