बोह पंचायत के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, वीरभद्र सिंह फाउंडेशन से 16 परिवारों को मिली आर्थिक राहत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से सभी 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बोह की सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से एक करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चम्बी खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण की प्रगति और प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...