माता ब्रजेश्वरी के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोमवार को विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत उप मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित पवन कुमार की चाय की दुकान पर भी रुके। इस दौरान उन्होंने पवन कुमार से मुलाकात की, उनका तथा उनके परिवार का हालचाल जाना और कुछ समय तक उनसे बातचीत की।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, विधायक नालागढ़ हरदीप बाबा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक अजय महाजन, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, एसडीएम कांगड़ा डाॅ. अंजली गर्ग, एसई आईपीएच विशाल जम्वाल, एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्ढा, तहसीलदार प्रकाश चंद तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित उमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की गूंज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

हिमखबर डेस्क युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के...

कुल्लू डीसी-एसपी को राहत, FIR और कार्रवाई के हाईकोर्ट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हिमखबर डेस्क कसोल में कथित अवैध रेव पार्टियों और नशीले...