बस को हाथ लगाने पर बवाल, सफाई कर्मी और कंडक्टर में खूब चले लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कांगड़ा के पंचरुखी बाजार में सोमवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी बस के परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थिति को संभालने के लिए पंचरूखी पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।

बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बाजार के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर कारोबार शुरू करने की तैयारी में थे।

इसी दौरान सफाई कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाजार की सफाई कर रहे थे और दुकानों के बाहर से कूड़ा एकत्रित कर रहे थे। तभी एक निजी बस पंचरुखी मुख्य चौक पर आकर रुकी।

सफाई कर्मचारी ने चालक से बस को थोड़ा आगे करने का आग्रह किया, ताकि सफाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी, लेकिन इसी दौरान बस को हाथ लगने की बात को लेकर परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और परिचालक द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया।

प्रनोह पंचायत के प्रधान पप्पी भूरिया तथा बाजार कमेटी के प्रधान सुदर्शन अवस्थी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि बताया गया कि बस परिचालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था।

सूचना मिलने पर पंचरुखी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में आपसी सहमति से समझौता होने पर मामला समाप्त कर दिया गया।

घटना के बाद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने बाजार में लगातार लगने वाले जाम और अव्यवस्थित बस संचालन पर भी चिंता जताई।

बाजार कमेटी के प्रधान सुदर्शन अवस्थी और प्रनोह पंचायत के प्रधान पप्पी भूरिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि निजी बसों के लिए पंचरुखी मुख्य चौक से आगे निर्धारित स्थान तय किए जाएं, ताकि मुख्य बाजार में अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति पैदा न हो।

उन्होंने यह भी मांग की कि जो चालक निर्धारित समय से अधिक देर तक बाजार में बस खड़ी रखें, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...