HRTC परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं, बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।

वायरल वीडियो के अनुसार, संबंधित इंस्पेक्टर ने फोन के माध्यम से परिचालक से वास्तविक चेकिंग किए बिना ही बजौरा स्टेशन के नाम लिखवाकर चेकिंग रिपोर्ट भरवाई।

इसके बाद वीडियो में इंस्पेक्टर अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करवाने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित इंस्पेक्टर जिला कुल्लू से है और मामला धर्मशाला-कुल्लू एचआरटीसी रूट का है।

एचआरटीसी डीएम मंडी उत्तम सिंह के बोल 

वहीं, इस बारे में एचआरटीसी डीएम मंडी उत्तम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और यदि संबंधित इंस्पेक्टर दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि अभी हाल ही में सुंदरनगर में भी इसी तरह फर्जी चेकिंग भरवाने के मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था।

इस तरह के मामले सामने आने के बाद जहां एचआरटीसी की छवि धूमिल हो रही है, वहीं अपने आप में निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की गूंज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

हिमखबर डेस्क युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के...

कुल्लू डीसी-एसपी को राहत, FIR और कार्रवाई के हाईकोर्ट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हिमखबर डेस्क कसोल में कथित अवैध रेव पार्टियों और नशीले...