मुकेश अग्निहोत्री बोले- जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष में भरेंगे 4,000 पद

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष करीब 4,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त मैनपावर के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इसलिए सरकार विभाग को सुदृढ़ बनाने के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है।

उपमुख्यमंत्री शनिवार को हरोली के पालकवाह ऑडिटोरियम में जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन की ओर से आयोजित जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने नव नियुक्त पैरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फिटरों, मल्टीपरपज वर्कर्स तथा वाटर गार्ड्स को विभाग का ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है और उन्हें धैर्य के साथ कार्य करते रहना चाहिए। यह 58 वर्ष तक पेंशन लाभ वाली नौकरी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इन कर्मचारियों के हित से जुड़े निर्णायक फैसले लिए जाएंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जाएगी।

योजना के तहत आधुनिक तकनीक आधारित जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा तथा जलजनित बीमारियों में भी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग इस योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू कर रहा है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले की फिना सिंह सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त 36 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।

मुकेश ने भाजपा नेताओं पर ली चुटकी

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने वालों को जनता भली-भांति जानती है। भाजपा नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो स्वयं कोई उपलब्धि नहीं गिना सकते, उन्हें दूसरों के किए विकास कार्य भी नहीं सुहाते।

उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य स्वर्णिम और विकसित हरोली का निर्माण है। वह राजनीति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं और जनता के हित में काम करते रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से जल शक्ति विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाएगी।

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने उत्कृष्ट कार्य और व्यवहार से लोगों का विश्वास जीतें तथा विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत करें।

मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग रोहित दूबे ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी हर घर, हर खेत तक पानी के लक्ष्य को साकार करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित 

कार्यशाला के दौरान अधीक्षण अभियंता, हमीरपुर विकास कपूर ने जल गुणवत्ता, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल के मानकों तथा स्वच्छता संबंधी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं अधिशाषी अभियंता, मंडी ललिता ने जल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरीनेशन, पेयजल योजनाओं के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह, सुलिंदर कौर एवं ज्योति वाला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत रॉय, पंचायत समिति सदस्य मधु धीमान, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, प्रमोद कुमार, जसपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर, मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन रोहित दुबे, अधीक्षण अभियंता हमीरपुर विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता ऊना नरेश धीमान, अधिशाषी अभियंता ऊना पुनीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता मंडी ललिता सहित जल शक्ति विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड...