हिमाचल में शर्मनाक मामला! 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म, बाप-बेटों पर जान से मारने की धमकी का आरोप

--Advertisement--

हिमाचल में 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाप-बेटों ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

शिमला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित पुलिस थाना चौपाल के अंतर्गत एक 28 वर्षीय विवाहिता के साथ यौन उत्पीड़न और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना चौपाल में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने बताया है कि मुख्य आरोपी दिला राम शर्मा निवासी गांव चिल्ला ने सितम्बर 2025 में उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया था।

उस दौरान आरोपी ने महिला को डराते हुए कहा था कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

शिकायत के मुताबिक, घटना के कुछ समय बाद नवम्बर 2025 में आरोपी दिला राम और उसके बेटों ने अपनी इस हरकत के लिए पीड़िता से माफी मांग ली थी। लेकिन, माफी मांगने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2026 में मुख्य आरोपी दिला राम ने एक बार फिर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस कृत्य का कड़ा विरोध किया तो मुख्य आरोपी दिला राम और उसके दो बेटों संतोष और नारायण दत्त ने मिलकर पीड़िता, उसके पति और उसके 2 छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं।

इस संवेदनशील मामले में पीड़िता का दावा है कि उसके पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और घटना से संबंधित रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल फोन में सुरक्षित है, जिसे वह जांच के दौरान सबूत के तौर पर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, चौपाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी दिला राम शर्मा और उसके दोनों बेटों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...