बोह आपदा पीड़ितों की मदद को उठे हाथ, शांता कुमार ने भेजा 1 लाख का चैक…CM से की ये खास अपील

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह गांव में भारी बारिश से मची तबाही और प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

आपदा प्रभावितों की मदद के लिए उन्होंने अपनी ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चैक भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से यह विशेष आग्रह भी किया है कि इस धनराशि का उपयोग केवल बोह क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों को यथोचित राहत देने के लिए ही किया जाए।

बोह गांव में कुदरत के कहर पर दुख जताते हुए शांता कुमार ने कहा कि वहां के लोग इस समय भयंकर आपदा का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिन परिवारों के आंखों के सामने उनके घर बह गए और सब कुछ नष्ट हो गया, उनकी पीड़ा और दुर्दशा का केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है। इस मुश्किल घड़ी में पूरा प्रदेश बोह के लोगों के साथ खड़ा है।

इस मुश्किल घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे नेताओं की खुलकर तारीफ की है।

उन्होंने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक पठानिया दिन-रात एक करके प्रभावित लोगों की सेवा में डटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की।

शांता कुमार ने कहा कि सुधीर शर्मा स्वयं मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं और उनकी हरसंभव सहायता कर रहे हैं, जो कि इस संकट के समय में एक बेहद सराहनीय कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड...