हिमाचल में पति कमाने गया तो पीछे से पत्नी ने चला लिया चक्कर, घर लौटा तो दोनों ने कर दी पिटाई; जान बचाकर थाने पहुंचा

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

पति घर से दूर परिवार के भरण-पोषण के लिए क्या गया तो पीछे से उसके घर में अन्य व्यक्ति रहने लगा। हंगामा तो तब हुआ जब पति वापस आया तो पत्नी व उस व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया।

यह मामला हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल में सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल के नोहली गांव के जय सिंह ने बताया कि वह कांगड़ा में वेल्डर का काम करता है।

जब वह घर आया तो देखा बलवीर निवासी बैजनाथ उसकी पत्नी हल्दी देवी के साथ किराये के मकान में रहने लगा था।उसने जब इस बात पर आपत्ति जताई और बलवीर को वहां से जाने के लिए कहा तो बलवीर और पत्नी हल्की देवी ने गाली गलौज तथा हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।

वह किसी तरह बचकर पुलिस के पास पहुंचा। उसने शिकायत में कहा कि मारपीट के कारण उसे चोटें आई हैं। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

दूसरी ओर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था पड़ोसी, खिड़की में मोबाइल दिखा तो खुली पोल

महिला के नहाते समय पड़ोसी युवक खिड़की से मोबाइल...

नौकरी का मौका: सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर पदों के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर को

सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर पदों के लिए 15 सितंबर...