परवाणू टोल बैरियर पर तेज रफ्तार कार ने कर्मचारी को मारी टक्कर, चालक फरार

--Advertisement--

सोलन  –  रजनीश ठाकुर 

सोलन जिल के परवाणू टोल बैरियर पर एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने से कर्मचारी सडक़ पर गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टोल कर्मचारी ने एचआर-49-8316 नंबर की कार को टोल पर रुकने का इशारा किया था। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में कर्मचारी को टक्कर मार दी और बिना रुके फरार हो गया।

पेट और हाथ में आई चोटें

 

हादसे में टोल कर्मचारी को पेट और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

टोल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित कार का नंबर टोल प्लाजा के फास्टैग रीडर और नंबर प्लेट स्कैनिंग सिस्टम में दर्ज हो गया है। इसके आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है और संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान के आधार पर जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 200 मीटर घसीटा, बाइक सवार 2 युवकों की ली जान; गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

हिमख़बर डेस्क  पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह...