धर्मशाला के शीला से घर से अस्पताल गई छात्रा लापता, युवती की मां ने युवक पर भगाने के जड़े आरोप

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

कांगड़ा जिला के धर्मशाला क्षेत्र से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

महिला थाना धर्मशाला में युवती की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शीला गांव निवासी ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने इस वर्ष बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है, और इन दिनों घर पर ही थी।

सोमवार सुबह करीब दस बजे उसने अपनी सहेली के साथ धर्मशाला अस्पताल जाने की बात कह कर घर से निकली थी।

शाम करीब पांच बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की अबदुल्लापुर जमानाबाद के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। उन्हें आशंका है कि उक्त युवक उनकी बेटी को भाग ले गया है।

एएसपी बीर बहादुर सिंह के बोल 

एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related