प्रदेश में पहली बार शुरू होगी पुरुष और महिला हॉकी लीग

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में पहली बार हॉकी हिमाचल पुरुष एवं महिला लीग की शुरुआत होने जा रही है।

खिलाड़ियों को नियमित रूप से एक बड़ा और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय रविवार को धर्मशाला के शीला चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष एवं नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने की।

इस दौरान महासचिव रोमेश पठानिया द्वारा प्रदेश में हॉकी लीग शुरू करने के रखे गए प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

इसके साथ ही बैठक में आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिला संघों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  • इसके तहत सब-जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की मेजबानी कांगड़ा जिला को दी गई है।
  • वहीं, जूनियर पुरुष व महिला प्रतियोगिताएं सिरमौर, सीनियर पुरुष वर्ग सोलन और सीनियर महिला प्रतियोगिता चंबा में आयोजित की जाएगी।
  • बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड खातों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
  • इसके अलावा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों की पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खंतवाल सहित प्रदेश के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related