स्टाफ नर्स बनने का सुनहरा अवसर! 71 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के 71 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 28 पदों के लिए दिसंबर 2010 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र हैं।

  • सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 7 पदों के लिए जून 2011 तक के बैच,
  • सामान्य डब्ल्यूएफएफ वर्ग के एक पद के लिए दिसंबर 2012 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति के 13 पदों के लिए दिसंबर 2013 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति बीपीएल के 3 पद के लिए दिसंबर 2014 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति डब्ल्यूएफएफ के एक पद के लिए दिसंबर 2017 तक के बैच,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पदों के लिए दिसंबर 2012 बैच,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के 3 पद के लिए दिसंबर 2013 बैच
  • और अनुसूचित जनजाति के 2 पदों के लिए दिसंबर 2013 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर सूची में अपना नाम देख लें।

अगर सूची में उनका नाम नहीं है तो वे 22 जुलाई से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर अपने नाम ऑनलाइन दर्ज करवा दें।

अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चम्बा से भगौड़े दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल, कोर्ट में किए पेश

हिमख़बर डेस्क  न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर सालों से...

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमखबर डेस्क  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश...