शाहपुर – कोहली
रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा रविवार को केसरी सोसाइटी ठंम्बा के सहयोग से रोटरी क्लब अध्यक्ष करनैल चौहान की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष करनैल चौहान ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान औषधीय, सजावटी, फलदार एवं अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष करनैल चौहान ने पर्यावरण संरक्षण देखभाल के लिए केसरी सोसाइटी ठंम्बा को अपनी ओर से इस अभियान हेतु ₹5,000 की सहयोग राशि प्रदान की।
इस दौरानपौधारोपण अभियान का संचालन रोटेरियन गंधर्व पठानिया के मार्गदर्शन में हुआ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर रोटेरियन करनैल चौहान , सचिव तिलक रैना, जी.एस. पठानिया, बी एस पठानिया राजेश राणा, श्रीकांत लगवाल , अश्वनि धीमान मुकेश शर्मा ,नरेश शर्मा ,पंचायत दरगेला प्रधान देस राज भाटिया आदि भी मौजूद थे।

