IGMC शिमला में दो साल के बच्चे के पेट से निकाली हेयर क्लिप, एंडोस्कोपी से बची जान

--Advertisement--

आईजीएमसी शिमला में बाल रोग विशेषज्ञों ने दो साल के बच्चे के पेट से फंसी हेयर क्लिप एंडोस्कोपी के जरिए सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई।

शिमला – हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के खलीणी में दो साल के मासूम ने पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप निगल ली। हेयर क्लिप बच्चे के पेट में फंस गई थी। मामला सामने आने के बाद आईजीएमसी के बाल रोग विशेषज्ञों ने तत्काल उपचार की योजना बनाई।

पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की डा. श्रुति शर्मा की देखरेख में मेडिकल ऑफिसर डा. कनिका और टीम ने एंडोस्कोपी के माध्यम से पेट में फंसी हेयर क्लिप को सावधानी से बाहर निकाला।

डॉक्टरों की टीम ने बिना किसी ऑपरेशन के करीब 15 से 20 मिनट में प्रोसीजर पूरा कर क्लिप निकाल दी। प्रक्रिया के बाद बच्चे की हालत सामान्य रही। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और दूसरे दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि इतनी कम उम्र के बच्चे के पेट में किसी बाहरी वस्तु का फंसना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। समय पर अस्पताल पहुंचने और एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के कारण बच्चे को ऑपरेशन से बचाया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related