महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था पड़ोसी, खिड़की में मोबाइल दिखा तो खुली पोल

--Advertisement--

महिला के नहाते समय पड़ोसी युवक खिड़की से मोबाइल के जरिए वीडियो बना रहा था। मोबाइल नजर आने पर महिला को शक हुआ और आरोपी की करतूत सामने आ गई।

धर्मपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी के उपमंडल धर्मपुर से एक घिनौनी करतूत सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के बाथरूम में नहा रही महिला का 7 मिनट का वीडियो मोबाइल से बना लिया।

महिला नहाकर कपड़े पहनने लगी तो खिड़की पर रखे मोबाइल पर उसकी नजर पड़ी। वह तुरंत वहां से पीछे हट गई और कपड़े पहनकर जब बाहर आई तो पड़ोस का ही युवक उस मोबाइल को लेकर जा रहा था।

महिला का आरोप था कि उक्त मोबाइल में युवक ने महिला का वीडियो बनाया है। उसने इसकी सूचना पूर्व प्रधान को दी। मौके पर पहुंची पूर्व प्रधान और अन्य महिलाओं ने जब युवक का मोबाइल जांचा तो उसमें से सात मिनट के करीब का वीडियो था।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPTU स्पोर्ट्स मीट का रोमांच

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित HPTU इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स...

नौकरी का मौका! सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR पदों के लिए 27 अक्टूबर से साक्षात्कार

सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और HR पदों पर नौकरी...

हिमाचल: ऋषिकेश स्कूल में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, साहिल और आकांक्षा बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में सात दिवसीय एनएसएस...

चंबा में आत्मनिर्भर भारत-डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का आगाज, चौगान में सजा भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में...