STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बीयर की 519 पेटियों से लदा ट्रक पकड़ा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्पैशल टास्क फोर्स मंडी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बीती शाम एक ट्रक से इतनी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है, जिसे देखकर खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

दरअसल, बीती शाम एसटीएफ मंडी की टीम मलारी फोरलेन टनल के पास अपनी रूटीन नाकाबंदी और चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक ( HP 65A-3114) वहां से गुजरा। टीम ने जब उसे जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। ट्रक में भारी मात्रा में बीयर की पेटियां लदी हुई थीं।

पुलिस ने जब पेटियों की गिनती की तो ट्रक से कुल 519 पेटी बीयर बरामद हुई। जब एसटीएफ की टीम ने ट्रक ड्राइवर से इस खेप को ले जाने का परमिट, लाइसैंस या कोई अन्य वैध दस्तावेज मांगा, तो वह कोई भी कागज दिखाने में पूरी तरह नाकाम रहा। बिना किसी वैध परमिट के इतनी बड़ी मात्रा में बीयर की खेप ले जाते देख टीम ने तुरंत एक्शन लिया।

एसटीएफ ने मौके पर ही ट्रक और उसमें रखी पूरी 519 पेटी बीयर को अपने कब्जे में ले लिया। शुरूआती कार्रवाई पूरी करने के बाद एसटीएफ ने आगे की कानूनी जांच के लिए मामला सदर पुलिस थाना मंडी के सुपुर्द कर दिया है।

सदर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की तफ्तीश इस अहम सवाल पर टिकी है कि आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था।

डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा के बोल

डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बिना वैध दस्तावेजों के 519 पेटी अवैध बीयर पकड़ी है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के काले कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिमाचल में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच संपर्क सुगम, PM मोदी ने किया अंबाला-कालाअंब NH का लोकापर्ण

हिमख़बर डेस्क  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपर्क...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : छह मेडिकल कॉलेज में 277 से बढाकर 597 होंगी PG सीटें

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा...

मंडी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप...