हिमाचल की युवा IPS रही अदिति सिंह ने हरियाणा कैडर में संभाली पंचकूला DCP की कमान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश कैडर की 2021 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने हरियाणा के पंचकूला में पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली।

प्रोबेशन पीरियड दौरान हिमाचल के सीमांत इलाके पावंटा साहिब में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) तैनाती के दौरान दबंग स्टाइल को लेकर खासी चर्चा में रही थी।

दरअसल, अदिति सिंह ने फरवरी महीने में हरियाणा कैडर के 2021 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक आर्य से विवाह किया। विवाह के बाद उन्होंने ‘स्पाउस ग्राउंड’ पर हरियाणा कैडर में स्थानांतरण का विकल्प चुना।

अखिल भारतीय सेवाओं के नियमों के तहत पति-पत्नी को एक ही राज्य कैडर में सेवा देने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में प्रशासनिक दृष्टि से उनका कैडर परिवर्तन एक सामान्य और वैध प्रक्रिया माना जा रहा है। पति मौजूदा में कुरुक्षेत्र में एडीसी के पद पर तैनात है।

हिमाचल में अदिति सिंह अवकाश को लेकर चर्चा में रही थीं। उन्होंने 8 से 22 फरवरी तक अवकाश लिया था। इसी दौरान 18 फरवरी को मेरठ में उनका विवाह हुआ, जिसके चलते उन्होंने तीन दिन का अतिरिक्त अवकाश भी लिया।

यह पूरा अवकाश पुलिस महानिदेशक (DGP) की विधिवत स्वीकृति से लिया गया था। हालांकि, 23 फरवरी को डीजीपी कार्यालय से जारी एक आंतरिक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उनकी अनुपस्थिति के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपे जाने का उल्लेख था।

बड़ी बात यह थी कि पुलिस मुख्यालय ने पत्र को सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। प्रशासनिक दृष्टि से यह सामान्य प्रक्रिया थी, लेकिन आदेश के सार्वजनिक होने और उसमें अवकाश का बार-बार उल्लेख किए जाने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब अवकाश पूरी तरह स्वीकृत था तो उसे इस तरह सार्वजनिक चर्चा का विषय क्यों बनाया गया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे एक महिला अधिकारी के निजी जीवन से जुड़े मामले को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने का मामला भी बताया। साथ ही यह सवाल भी उठा कि पुलिस मुख्यालय का आंतरिक आदेश सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा।

इस घटनाक्रम के कुछ समय में ही आईपीएस अदिति सिंह के हरियाणा कैडर में जाने के बाद चर्चा यह भी थी कि क्या फरवरी में हुआ विवाद  कैडर बदलने की वजह बना। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उनका कैडर परिवर्तन स्पाउस ग्राउंड के तहत हुआ है, जिसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया माना जाता है। इसलिए विवाद और कैडर परिवर्तन के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की जा सकती।

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अदिति सिंह ने वर्ष 2017 में गाजियाबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और वर्ष 2020 की यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 679 हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुईं।

उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित हुआ, जहां उन्होंने पांवटा साहिब में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपना प्रोबेशन पूरा किया। इसके बाद उनकी तैनाती धर्मशाला में हुई। अब वह हरियाणा कैडर में स्थानांतरित होकर पंचकूला की डीसीपी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगी।

नई जिम्मेदारी संभालने के साथ अदिति सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनोन्मुखी और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच संपर्क सुगम, PM मोदी ने किया अंबाला-कालाअंब NH का लोकापर्ण

हिमख़बर डेस्क  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपर्क...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : छह मेडिकल कॉलेज में 277 से बढाकर 597 होंगी PG सीटें

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा...

मंडी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप...