हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई को छठी कक्षा की हिमाचल की लोक संस्कृति एवं योग विषय की परीक्षा होगी। सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई आरंभ कर दी है।

समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) ने परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र हिंदी माध्यम में ही छपवा कर स्कूलों को भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद दोबारा प्रश्न पत्र छापने के आदेश जारी किए हैं।

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्नों का अंग्रेजी संस्करण (साफ्ट कापी) तीन जुलाई तक सभी जिला परियोजना अधिकारियों (समग्र शिक्षा) के पास सुबह पहुंच जाना चाहिए।

इसके बाद जिला परियोजना अधिकारी इसे तुरंत सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों व संबंधित स्कूलों तक परीक्षा आरंभ होने से पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने में कठिनाई न हो, इसके लिए उन्हें परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...