पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के उदयपुर उपमंडल में पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक परिचालक की जान चली गई। मृतक की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के लडभड़ोल गांव का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 7 बजे पेश आया। एचआरटीसी केलांग डिपो में तैनात परिचालक ज्ञान सिंह म्याड़ घाटी के धोन्दल नाले के पास खड़ा होकर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरा।

यह पत्थर सीधे ज्ञान सिंह के सिर पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की वजह से परिचालक ज्ञान सिंह के सिर में गहरी चोट लगी थी, जो उनकी मृत्यु का कारण बनी।

विधायक अनुराधा राणा ने जताया शोक

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने एचआरटीसी परिचालक की इस आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि मृतक का शव फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक घर (मंडी) पहुंचाया जाएगा।

विधायक ने एचआरटीसी प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...