पंजाब के लुधियाना में भयानक हादसा चम्बा के युवक की गई जान परिवार में मची चीख-पुकार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। परिवार की जिम्मेदारियां उठाने और रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब के लुधियाना गए एक 26 वर्षीय युवक की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई है। इस मनहूस खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत बरंगाल के चिन्ना गांव निवासी अजय ठाकुर पुत्र प्रवीण ठाकुर रोजगार के सिलसिले में पंजाब के लुधियाना में रह रहा था। वह वहां एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि अजय ड्यूटी पर अपने नियमित काम में व्यस्त था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि आसपास मौजूद लोगों ने अजय को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अजय की असामयिक मौत की खबर जैसे ही चम्बा स्थित उसके पैतृक गांव  पहुंची तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे के निधन से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि घर का जो कमाऊ और हंसमुख सदस्य कुछ ही घंटों पहले तक ठीक था, वह अब उनके बीच नहीं रहा। इस दुखद घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों ने नम आंखों से बताया कि अजय ठाकुर बेहद मेहनती, मिलनसार और जिम्मेदार स्वभाव का युवक था। वह अपनी मेहनत की कमाई से परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...