होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के एक विद्यालय में एक अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियाें के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विद्यालय के छठी कक्षा के कुछ विद्यार्थी निर्धारित होम वर्क पूरा करके स्कूल नहीं पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक अध्यापिका ने छात्रों को डंडे से पीटा। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे तो वे रो रहे थे और उनके हाथों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।

बच्चों ने परिजनों को बताया कि स्कूल में अध्यापिका द्वारा उनकी पिटाई की गई है। परिजनों ने बच्चों के बयान का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बच्चे अपने साथ हुई कथित मारपीट की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अभिभावकों का आरोप है कि अध्यापिका द्वारा बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती बरती गई और डंडे से मारपीट की गई। कुछ अभिभावकों ने दावा किया है कि घटना में दो बच्चों के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि बच्चों ने गृह कार्य पूरा नहीं किया था तो उन्हें समझाया जा सकता था, लेकिन शारीरिक दंड किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

घटना के बाद अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। साथ ही मामले को पांगी प्रशासन के ध्यान में भी लाया गया है। अभिभावकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हालांकि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसलिए इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

आवासीय आयुक्त अमनदीप के बोल

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पांगी प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में पांगी के आवासीय आयुक्त अमनदीप ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवश्यक कार्रवाई करने तथा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगा और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, साक्षात्कार 9 जुलाई को

हिमखबर डेस्क सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत मंडी जिले के...