पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल पंप पर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक बिना नंबर प्लेट वाली कार में सवार कुछ लोग 5 हजार रुपए का पैट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गए। भागते समय कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर में कई अन्य वाहन चालक टक्कर होने से बाल-बाल बचे।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार काे भगेड़ की तरफ से एक कार घुमारवीं स्थित पैट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार सवारों ने कर्मचारियों को पैट्रोल भरने को कहा। इसी बीच कार से कुछ लोग नीचे उतरे और पंप पर ही सिगरेट पीने लगे।

सुरक्षा नियमों को देखते हुए पंप कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सिगरेट बुझाने को कहा। टोकने पर वे लोग सिगरेट बुझाकर वापस कार में बैठ गए। कर्मचारियों ने जैसे ही कार में करीब 5 हजार रुपए का पैट्रोल भरा, चालक ने अचानक तेजी से कार दौड़ा दी।

घटना इतनी पलक झपकते ही हुई कि कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, कार आंखों से ओझल हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवारों की नीयत पहले से ही खराब थी, क्योंकि उनकी कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

भागते वक्त उनकी तेज रफ्तार के कारण सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। घटना के तुरंत बाद पैट्रोल पंप के मालिक विशाल ने थाना घुमारवीं को इस पूरी वारदात की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, साक्षात्कार 9 जुलाई को

हिमखबर डेस्क सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत मंडी जिले के...