आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, साक्षात्कार 9 जुलाई को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत मंडी जिले के सदर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों को भरने जा रहा है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैणी ने आज यहां बताया कि इन पदों को भरने के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर-मंडी कार्यालय में 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। उम्मीदवार को साक्षात्कार के दिन वांछित दस्तावेजों की मूलप्रतियां प्रमाण-स्वरूप साथ लानी होंगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टिल्ली के आंगनवाड़ी केन्द्र छनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा टिल्ली के धारटा पडवाहण, मान्थला के मान्थला व मसवाड़, स्योग के आंगनवाड़ी केन्द्र स्योग, कमांद के आंगनवाड़ी केन्द्र खनाहर, शिवाबदार के आंगनवाड़ी केन्द्र शिवा-1, नगर निगम वार्ड पैलेस-2 के अप्पर सुहड़ा में आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

इन पदों लिए उम्मीदवारों को 4 जुलाई सायं 5 बजे तक अपने आवेदन-पत्र अपेक्षित सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष से मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वे परिवारों की सूची दर्ज हो, हिमाचल की स्थाई निवासी होनी चाहिए। प्रार्थी की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर अपना व पद का नाम तथा  आंगनवाडी केन्द्र का नाम साफ शब्दों में लिखा होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास अधिकारी, मंडी-सदर कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-225540 संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...