बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के ढन गांव का निवासी शेखर काठू ने पेंटिंग व स्कैच बनाने का जुनून पाला तथा अब यह जुनून प्रोफेशन बन गया है।

शेखर काठू ने बीएड की हुई है तथा उनको बचपन से ही स्कैच बनाने व पेंटिंग का शौक था तथा शौक शौक में उसने कई हस्तियों के स्कैच तैयार करके उनको भेंट किए हैं।

शेखर काठू कुछ ही पलों में किसी का भी हू व हू स्कैच तैयार कर देता है। उसके इस हुनर के कई दीवाने हैं तथा दूरदराज से स्कैच तैयार करने के ऑर्डर भी मिलने लगे हैं।

शेखर काठू ने गंगथ में विराजमान बाबा क्यालू जी महाराज मेले में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए लाइव पेंटिंग बनाई।

मेले में मौजूद लोगों ने उनकी कलाकारी को बड़े उत्साह के साथ देखा और सराहा। शेखर काठू की इस अनूठी प्रस्तुति ने मेले में आकर्षण का केंद्र बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कांगड़ा चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने युवा कलाकार की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेखर काठू ने बताया कि अगर किसी ने स्कैच तैयार करवाना हो तो मुझसे 8894373582 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ग्रामसभा में पंचायत प्रधान की पत्नी को जड़ा थप्पड़, औहर पंचायत में जमकर हंगामा, पूर्व प्रधान ने सरेआम उठाया हाथ

हिमख़बर डेस्क  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औहर...

पहले कैंची, अब आरी से सरकारी फंड पर सवाल; किन्नौर पंचायत में महंगी खरीद की होगी जांच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के वाटरशेड फंड से...

जहां छात्र नहीं, वहीं भेज दिया शिक्षक! शिक्षा विभाग का ‘गजब’ गणित, जानिए पूरा मामला

हिमख़बर डेस्क  जुब्बल में शिक्षा विभाग के अजीब फैसले पर...