अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में गिरी कार, ड्यूटी पर जा रहा वाटरगार्ड गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां सराज सड़क मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल की पहचान रूप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव सुराह के रूप में हुई है।

रूप सिंह जलशक्ति विभाग में वाटरगार्ड की नौकरी करता है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रूप सिंह अपनी कार एचपी 22-4659 में अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। खुनागी सुराह सड़क पर चंदू नाला नामक स्थान पर इसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

गाड़ी के कई पलटे लगने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी को गिरते देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकाला।

लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए घायल को नागरिक अस्पताल बगस्याड पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक रेफर कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हिमख़बर डेस्क  ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर...

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...