पहले फर्जी दस्तावेज दिखाकर रचाई शादी, फिर बहाना बनाकर फरार हो गई दुल्हन; पुलिस ने ऐसे दबोचा

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक से शादी के नाम पर ठगी हुई है। यह मामला बड़सर उपमंडल के तहत गलोड़ क्षेत्र से सामने आया है।

वहीं, जाली दस्तावेजों के सहारे शादी रचाकर फरार हुई फर्जी दुल्हन को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी महिला को दबोचा, बल्कि इस धोखाधड़ी की साजिश में शामिल मुख्य बिचौलिया महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक मनीष कुमार ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में तय हुई थी।

विवाह संपन्न होने के कुछ समय बाद मनीष को अपनी पत्नी के पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब युवक ने इन कागजातों की अपने स्तर पर पड़ताल करवाई, तो वे पूरी तरह फर्जी और जाली पाए गए।

इस धोखाधड़ी का विरोध करने पर आरोपी महिला और उसके साथियों ने मनीष व उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

पीड़ित मनीष कुमार के मुताबिक, इस शादी को करवाने और अन्य रस्मों के नाम पर उसके करीब 7 लाख रुपये खर्च करवाए गए थे।

शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला चार दिन पहले ससुराल पक्ष को जम्मू जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह जम्मू जाने के बजाय पंजाब के बटाला पहुंच गई और अपना मोबाइल फोन भी पूरी तरह बंद कर लिया।

इसके बाद पीड़ित ने बड़सर थाने में न्याय और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हमीरपुर पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू की।

शुरुआती दौर में महिला का फोन बंद होने के कारण उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद बड़सर पुलिस ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत जाल बिछाया और आरोपी महिला को बड़सर आने पर विवश कर दिया। जैसे ही महिला बड़सर पहुंची, पुलिस की टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...