हिमाचल में पंचायत चुनाव के बीच बड़ी गड़बड़ी! बैलेट पेपर से BDC उम्मीदवार का नाम गायब….चुनाव स्थगित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है।

यहां बीडीसी उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर न होने के कारण चुनाव को प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, करसोग के थाच-थर्मी, प्रलोग और मेंडी बीडीसी वार्ड में एक प्रत्याशी का नाम ही बैलेट पेपर नहीं लिखा गया था।

मामला सामने आते ही मतदान केंद्रों पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए चुनाव को प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आगामी आदेश जारी होने के बाद ही मतदान करवाया जाएगा।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सिर्फ बीडीसी पद के लिए मतदान प्रक्रिया को रद्द किया गया है, जबकि बाकी पदों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। यह चूक कहां और कैसे हुई, इस बारे में एसडीएम करसोग मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीडीसी पद के लिए मतदान की अगली तारीख तय की जाएगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है, जोकि दोहपर 3 बजे तक चलेगी। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...