हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज दिया, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को शेयर कर दिया। बड़सर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने आनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और बाद में उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन में साझा कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भी दिखाया जा रहा है। इस कृत्य से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित पक्ष की ओर से पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित की बहन ने अपने कार्यस्थल पर भी उक्त वीडियो लोगों को दिखाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देशभक्ति और पहाड़ी संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आया नया गीत “फौजी मुंडू

हिमखबर डेस्क पहाड़ी संगीत और देशभक्ति की भावना को समर्पित...

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध...

होमगार्ड की हत्या मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सरकाघाट में वर्ष 2016 में...