मंडी के बैहना वार्ड में चुनाव रद्द : भाजपा-कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर निगम मंडी के बैहना वार्ड में चुनाव से ठीक पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा और कांग्रेस सहित सभी चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं, जिसके चलते अब इस वार्ड में चुनाव नहीं होगा। प्रत्याशियों ने यह कदम नगर निगम में शामिल किए जाने के विरोध और क्षेत्र को पुनः पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर उठाया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में नगर निगम मंडी के गठन के दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बैहना और दौंहदी वार्ड को इसमें शामिल किया गया था। यह क्षेत्र मूल रूप से ग्रामीण है और स्थानीय लोग शुरुआत से ही नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध करते रहे हैं।

इस बार भाजपा, कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध और आपसी सहमति के चलते सभी ने अपने नाम वापस ले लिए। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब बैहना वार्ड में कोई भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है।

वहीं, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले जबरन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने क्षेत्र को दोबारा पंचायत में शामिल करने का भरोसा दिया है और चुनाव के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

दूसरी ओर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दौंहदी वार्ड में भी इसी तरह का विरोध है, लेकिन वहां कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर बैहना क्षेत्र को नगर निगम से बाहर कर दिया जाएगा और इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वादा पूरा करने की मांग की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...