बेटियां फाउंडेशन और स्कूल प्रबंधन ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के मनाली स्थित अलेऊ मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल में बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेटियां फाउंडेशन जिला कोऑर्डिनेटर सुमन कारपा सूद द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजलित कर के की गई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। बच्चो द्वारा बेटियों पर बहुत ही अच्छे विचार रखे गए साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

मुख्यातिथि द्वारा अपने भाषण में सभी का धन्यबाद किया गया और स्कूल के लिए कुछ और उपहार देने की घोषणा की गई। जितने भी कक्षा के छात्र छात्राये प्रथम द्वितीय व तृत्य स्थान पर रहे है, उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही ज़िला, राज्य, व राष्ट्रीय स्तर पर रहे बच्चो को भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के सभी अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्तिथ

एम डी लाइट ऑफ़ नेशन प्रांजल जैन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। साथ ही बेटियां फाउंडेशन टीम से प्रदेश कोऑर्डिनेटर मीरा आचार्य, प्रदेश कार्यक्रम आयोजक प्रमुख दीप लाल भारद्वाज, सावित्री, रोज़ी गुप्ता, अनु शर्मा, प्रेम सिंह, राज कुमार, उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का मौका: होटल मैनेजर, शेफ समेत कई पदों पर 9 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

हिमाचल के भोरंज में होटल मैनेजर, शेफ समेत विभिन्न...