एक माह से नहीं मिली गैस, लोगों में भारी रोष, प्रशासन से समाधान की मांग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बकलोह कालूगंज और ककीरा के आसपास के क्षेत्रों में लगभग़ एक माह से ज्यादा हुए डलहौजी गैस एजेंसी के द्वारा जो है गैस की सप्लाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते लोगों में काफी रोष है।

बकलोह के 75 वर्षोय वरिष्ठ नागरिक प्रवेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो बार डलहौजी गैस एजेंसी में अपनी गैस बुकिंग करवाने के बावजूद भी आज दिन तक एक भी सिलेंडर नहीं मिला पाया। जिसके चलते उन्होंने 1100 नंबर हेल्पलाइन में भी फोन की उसके बाद डीसी चंबा और एसडीएम डलहौजी को भी इस बाबत जानकारी दी उसके बावजूद भी उन्हें आज दिन तक कोई भी गैस नहीं मिल पाया।

इसके अलावा बकलोह ककीरा और कालूगंज के कई लोगों ने बुकिंग करने के बावजूद भी उन्हें आज दिन तक सिलेंडर नहीं मिल पाया। जिसके चलते लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि उनके पुराने डलहौजी गैस एजेंसी का कॉपी है जिसके चलते उन्होंने कई बार अपने कॉपी को चूवाड़ी गैस एजेंसी में बदलने के लिए भी कहा गया। परंतु आज दिन तक उनकी कोई सुनवाई नहीं होगी।

उन्होंने आज दुखी होकर के एक मांग पत्र नायव तहसीलदार ककीरा रूप सिंह नेगी को दी गई। उन्होंने लोगों के इस मांग पत्र को लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी इस मांग पत्र को डीसी चंबा को भेजा जाएगा ताकी लोगो की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...