कमरे से चल रहा था नशे का काला कारोबार: 20 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू की डिटेक्शन सेल टीम ने जुब्बल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के कमरे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जुब्बल कैंची के समीप एक घर के कमरे से अवैध रूप से हेरोइन/चिट्टा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल की टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कमरे में तीन व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनके कब्जे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: विनय वर्मा (40 वर्ष), निवासी जुब्बल पंकज (25 वर्ष), निवासी गांव बढ़ावली, डाकघर दोची, तहसील जुब्बल पूजा (31 वर्ष), निवासी गांव नकसेटली, डाकघर देवरी खानैटी, तहसील कोटखाई

पुलिस ने मौके पर बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 21/2026 दर्ज किया है। तीनों आरोपियों पर धारा 21, 25 तथा 29 के तहत एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...