दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान शिवानी ठाकुर के रूप में हुई है, जिसने 25 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।

मृतका की मां इंदुबाला की शिकायत पर टाहलीवाल पुलिस ने पति हनी कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका की मां इंदुबाला के अनुसार उसकी बेटी शिवानी की शादी 12 नवम्बर 2025 को बाथू निवासी हनी कुमार के साथ हुई थी।

इंदुबाला ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को कम दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इंदुबाला के अनुसार शिवानी को उसके पति के अलावा सास, ननद, ननदोई और देवर लगातार परेशान कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ के बोल

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...